प्रतापगढ़ पुलिस ने “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत बड़ी कार्रवाई की है। जलोदा जागीर थाना क्षेत्र में 15 किलो 281 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त किया गया। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार भी जब्त की गई। जब्त डोडाचूरा की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 29 हजार रुपए है। नाकाबंदी के दौरान पकड़ा यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देश पर की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा के मार्गदर्शन में जलोदा जागीर थानाधिकारी पुराराम के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान यह सफलता हासिल की। आरोपी ने पुलिस को देखकर भागने का किया प्रयास जलोदा जागीर थाने के उपनिरीक्षक मांगीलाल अपनी टीम के साथ हडमतिया जागीर सरहद पर नाकाबंदी कर रहे थे। इसी दौरान, आरजे 02 सीबी 7038 नंबर की एक मारुति स्विफ्ट कार के चालक ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने कार को रोककर नियमानुसार तलाशी ली। कार से 15 किलो अवैध अफीम डोडाचूरा मिला तलाशी के दौरान, स्विफ्ट कार में प्लास्टिक के काले कट्टे में 15 किलो 281 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा मिला। इसके बाद, आरोपी भागीरथराम (55) पुत्र पांचाराम विश्नोई, निवासी पूर, थाना सांचौर, जिला जालोर (राजस्थान) को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने अवैध डोडाचूरा और तस्करी में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार को जब्त कर लिया है। जलोदा जागीर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।


