चंदूजी का गढ़ा मण्डल के सकल हिंदू समाज के तत्वाधान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस गौरवमयी आयोजन में बड़ी संख्या में पुरुषों के साथ-साथ मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पुष्प वर्षा और रंगोली से हुआ शोभायात्रा का स्वागत कार्यक्रम का ऐतिहासिक आगाज़ सोमनाथ महादेव मंदिर से भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ। हाथों में भगवा ध्वज लिए श्रद्धालु जयघोष करते हुए कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़े। पूरे मार्ग में ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा और आकर्षक रंगोली सजाकर यात्रा का पलक-पावड़े बिछाकर स्वागत किया। शोभायात्रा के दौरान भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। रासलीला और सांस्कृतिक प्रस्तुति ने मोहा मन शोभायात्रा के समापन के बाद विराट हिंदू सम्मेलन में राधाकृष्ण मंदिर बुनकर समाज के प्रतिनिधियों द्वारा मनमोहक रासलीला की मंचीय प्रस्तुति दी गई। आयोजन समिति के अध्यक्ष ऋषभ जैन ने सभी आगंतुक अतिथियों का शब्द सुमनो से स्वागत और आभार व्यक्त किया। मंच पर आसीन अतिथियों का पुष्पहार, उपरणा, स्मृति चिह्न और शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। कुटुंब प्रबोधन और पंच परिवर्तन पर जोर तीर-कमान भेंट कर किया सम्मान कार्यक्रम के अंत में तीरगर समाज की ओर से मुख्य वक्ता जसवंत खत्री को पारंपरिक तीर-कमान भेंट किया गया। समापन अवसर पर सभी उपस्थित जनों ने सामूहिक रूप से भारत माता की आरती उतारी।


