बालोतरा में महिला का गला काटने वाला आरोपी गिरफ्तार:6 घंटे में पुलिस ने पकड़ा, युवक से पुलिस कर रही है पूछताछ

महिला का गला काटने वाले आरोपी को पुलिस ने 6 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। मामला बालोतरा जिले के समदड़ी थाना इलाके अजीत गांव सोमवार 12 बजे का है। फिलहाल पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है। वहीं महिला का जोधपुर हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार- समदड़ी थाना इलाके अजीत गांव में एक महिला सोमवार को करीब 12 बजे घर से करीब आधा किलोमीटर दूर शौच करने के लिए गई। इस दौरान वहां पर किसी बदमाश ने धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। गले पर वार होने से खून से लथपथ हो गई। चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पर पहुंचे। महिला को समदड़ी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। सूचना मिलने पर समदड़ी थाना इंचार्ज नरपतदान पुलिस जाब्ता भी मौके पर पहुंचा। पुलिस ने महिला का प्राथमिक इलाज करवाकर जोधपुर रेफर करवाया गया। टीमें बनाकर आरोपी की तलाश शुरू समदड़ी थानाधिकारी नरपत दान चारण ने बताया- थाना स्तर पर स्पेशल टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी मदद और पारंपरिक पुलिसिंग एवं सूचना के आधार पर कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए आरोपी को पकड़ा गया। टीम ने संदिग्ध गोविंद पुत्र पांचाराम निवासी एफसीआई कॉलोनी, जालोर, को डिटेन किया गया। घटना के संबंध में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इनपुट : महावीर सेन यह खबर भी पढ़ें: धारदार हथियार से महिला पर हमला:बदमाश ने गले पर वार किए, खून से लथपथ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *