राजसमंद में आयुर्वेद शिविर में 2500 से अधिक मरीज पहुंचे:पंचकर्म चिकित्सा के साथ किया जा रहा है उपचार

अंजनेश्वर देवगढ़ में आयोजित अंतरंग शल्य एवं पंचकर्म चिकित्सा शिविर के पांचवें दिन भी आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में रोगी उपचार के लिए पहुंचे। शिविर के माध्यम से अब तक ओपीडी में 2500 से अधिक रोगियों की जांच, परामर्श कर उन्हें निशुल्क दवाएं वितरित की गई हैं। 82 पेशेंट की सर्जरी भी की शिविर में मुख्य रूप से क्षारसूत्र शल्य क्रिया के अंतर्गत अर्श, भगंदर, फिशर रोगों से पीड़ित 82 रोगियों की सफल शल्य क्रिया की गई। उपनिदेशक आयुर्वेद डॉ. रमेश मीणा ने शिविर का अवलोकन कर भर्ती रोगियों से कुशलक्षेम पूछी।शिविर प्रभारी डॉ. संपत मेवाड़ा ने बताया कि क्षारसूत्र शल्य टीम में डॉ. अजय दाधीच, डॉ. श्रवण कुमार शर्मा, एनेस्थेटिक डॉ. योगेश गुप्ता सहित सहयोगी स्टाफ ने सेवाएं दीं। वहीं पंचकर्म वार्ड में भर्ती 75 रोगियों को विभिन्न पंचकर्म क्रियाओं द्वारा उपचार दिया गया। पंचकर्म टीम में डॉ दिव्य प्रकाश स्वर्णकार, डॉ विनोद सैनी, कंपाउंडर बनवारी लाल, नरेन्द्र बेरागी, गोपाल चौधरी, नर्स सुरंगिणी, पूनम, मदन सिंह, हिम्मत सिंह ने कार्य किया।शिविर में सिपला रेस्पिरेटरी डिवीजन द्वारा फेफड़ों की क्षमता जांच हेतु स्पाइरोमैट्री सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए क्वाथ वितरण तथा बच्चों को स्वर्ण प्राशन भी कराया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *