जामताड़ा में विद्यालय के पास 3 साइबर ठग गिरफ्तार:8 साल से कर रहे थे ठगी, एसपी को मैनुअल और तकनीकी सूचना पर मिली सफलता

जामताड़ा पुलिस ने नारायणपुर थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कसियाटांड़ के पास से तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। ये अपराधी स्कूल के पास बैठकर साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। एसपी राजकुमार मेहता को गुप्त सूचना मिली थी कि कसियाटांड़ स्थित सिनबर झाड़ी के पास कुछ लोग साइबर ठगी कर रहे हैं। यह जानकारी एसपी को मैनुअल और तकनीकी दोनों माध्यमों से प्राप्त हुई। इसके बाद, एसपी ने साइबर थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया, जिसने मौके पर पहुंचकर तीनों अपराधियों को धर दबोचा। सात फर्जी मोबाइल फोन और फर्जी सिम कार्ड बरामद गिरफ्तार किए गए अपराधियों की पहचान हातिम अंसारी (35 वर्ष, पिता छोटू मियां, ग्राम चिरुड़ीह, थाना नारायणपुर), विनोद मंडल (42 वर्ष, पिता स्वर्गीय लखन मंडल, ग्राम नाडियाचक, थाना कर्माटांड़) और नजरुल अंसारी (30 वर्ष, पिता सफीक मियां, ग्राम पिंडारी, थाना कर्माटांड़) के रूप में हुई है। इनके पास से सात फर्जी मोबाइल फोन और फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, ये अपराधी पिछले 8 वर्षों से साइबर ठगी में संलिप्त थे। गिरफ्तार हातिम अंसारी का पुराना आपराधिक इतिहास भी है, वह 2018 में भी साइबर अपराध के एक मामले में जेल जा चुका है। मंगलवार को एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि सोमवार को मिली सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई और तीनों अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पैसे का गिफ्ट कार्ड खरीद कर कमीशन पर बेच देते थे आगे जानकारी देते हुए बताया कि यह अपराधी मैजिक पिन अप से फोनपे पर 990 रुपए का कैशबैक का मैसेज भेजते थे और मोबाइल हैक कर ठगी की घटना को अंजाम देते थे और उसे पैसे का गिफ्ट कार्ड खरीद कर कमीशन पर बेच देते थे। वहीं, गिरफ्तार तीनों अपराधियों के विरूद्ध साइबर थाना में कांड संख्या 4/2026 दर्ज कर विभिन्न धाराओं और टेलीकम्युनिकेशन एक्ट 2023 के अंतर्गत कांड संख्या दर्ज कर जेल भेज दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *