पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार पति-पत्नी-बच्ची घायल:मंडला जिला अस्पताल में एडमिट, अंजनिया बाईपास पर हादसा

मंडला जिले के अंजनिया चौकी क्षेत्र में नेशनल हाईवे 30 पर एक अज्ञात पिकअप वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार पति, पत्नी और उनकी तीन वर्षीय बेटी घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना मंगलवार को हुई। अनूप तेकाम (50) अपनी पत्नी सोमती तेकाम (45) और बेटी राधिका तेकाम (3) के साथ बाइक से मंडला से अपने गांव चारटोला सिझोरा जा रहे थे। अंजनिया बाईपास पर सामने से आ रहे एक पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर हाइवे हेल्पलाइन 1033 की टीम, जिसमें पायलट लेखराम यादव, ईएमटी रामचरण यादव और हेल्पर सुरजीत शामिल थे, अंजनिया पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। अंजनिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *