बांसवाड़ा में पुलिस ने 9-दिन से लापता महिला को ढूंढा:बाजार जाने के लिए घर से निकली थी, लौटी तो खिला पति का चेहरा

बांसवाड़ा में मानसिक रूप से कमजोर 23 साल की महिला को सज्जनगढ़ पुलिस टीम ने ढूंढ निकाला है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के 5 दिन के भीतर महिला को दस्तयाब कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। ​पुलिस के अनुसार, मैयावत निवासी विनु पुत्र परथेंग भूरिया ने 16 जनवरी को थाने में लिखित रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में बताया गया कि उसकी पत्नी लाली 12 जनवरी की सुबह करीब 10 बजे घर से सज्जनगढ़ बाजार की तरफ निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन लाली का कहीं पता नहीं चला। टीमों का गठन कर तलाश की ​मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाधिकारी धनपत सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गुमशुदगी दर्ज करने के बाद जांच की जिम्मेदारी ASI छगनलाल को सौंपी गई। पुलिस टीम ने लगातार महिला की तलाश की और लाली को सुरक्षित डिटेन कर लिया। ​महिला के सुरक्षित घर लौटने पर परिजनों ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। ​पुलिस टीम में थानाधिकारी धनपत सिंह के नेतृत्व में एएसआई छगनलाल व कॉन्स्टेबल जयंतिलाल शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *