हरदा में खेलो मप्र यूथ गेम्स की संभागीय कुश्ती प्रतियोगिता:40 पहलवानों ने दांव-पेंच दिखाए, राज्य स्तर के लिए चयन

खेलो म.प्र. यूथ गेम्स के तहत मंगलवार को हरदा में संभाग स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला खेल और युवा कल्याण विभाग हरदा के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में हरदा, बैतूल और नर्मदापुरम जिलों के कुल 40 पहलवानों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ रक्षित निरीक्षक रजनी गुर्जर, क्रीड़ा अधिकारी रामनिवास जाट, ब्लॉक समन्वयक सलमा खान और मध्यप्रदेश केशरी देवेंद्र विश्नोई ने किया। उन्होंने पहलवानों के आराध्य देव बजरंग दादा का पूजन कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। सभी पहलवानों ने ग्रीको रोमन और फ्री स्टाइल कुश्ती में अपने दांव-पेंच का प्रदर्शन किया और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह बनाई। ब्लॉक समन्वयक सलमा खान ने बताया कि बालिका वर्ग में 59 किग्रा में दिव्यांशी, 62 किग्रा में वेदिका विश्नोई और 68 किग्रा में वंशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नर्मदापुरम की वैशाली कुशवाह ने भी 68 किग्रा वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। बालक वर्ग में 57 किग्रा में हरदा के आर्यन जाट, 61 किग्रा में नर्मदापुरम के प्रिंस भट और 65 किग्रा में पार्थ सोनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी वर्ग में नैतिक सारण दूसरे स्थान पर रहे। 70 किग्रा वर्ग में प्रशांत जाट ने जीत हासिल की। 74 किग्रा में दिव्यांश विश्नोई ने प्रथम और नर्मदापुरम के हेमंत अरसे ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 79 किग्रा में हर्ष घटेला पहले और लक्की विश्नोई दूसरे स्थान पर रहे। 86 किग्रा में हर्षल विश्नोई ने प्रथम और केशव विश्नोई ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 92 किग्रा वर्ग में आलोक विश्नोई ने प्रथम और माधव पावर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 125 किग्रा वर्ग में दिव्यांश पवार ने पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता को खेल विभाग के अर्पित विश्नोई, कुश्ती संघ सचिव अखिलेश विश्नोई, अभिषेक विश्नोई, संजय जाट, शांतिलाल लोल और शेखर विश्नोई ने संपन्न कराया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *