बरनाला में दादा के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद:घर में घुसकर मारपीट, शव ले गए साथ, परिवार के सदस्यों पर आरोप

बरनाला जिले के तपा गांव में दादा के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान कुछ लोगों ने एक व्यक्ति के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की, जान से मारने की धमकियां दीं और सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी चुरा लिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में तपा के रहने वाले जसपाल सिंह ने बताया कि वह घर में अकेला था, तभी उसके चाचा गुरशरण सिंह, चचेरा भाई हरनवदीप सिंह, रुचि देवी, विनय निवासी पटियाला, बुआ दर्शना देवी निवासी तलवंडी साबो और एक अज्ञात व्यक्ति उसके घर आए। घर में अंतिम संस्कार करने की बात इस दौरान वे अपने दादा माडा राम का शव लेकर आए थे और जबरन उनके घर में अंतिम संस्कार करने की बात कहने लगे।जसपाल सिंह ने जब इसका विरोध किया, तो सभी आरोपियों ने उसके साथ धक्का-मुक्की की, थप्पड़ मारे, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकियां दीं। शव को लेकर फरार मारपीट के बाद जब जसपाल सिंह घर से बाहर निकलकर चिल्लाने लगा, तो आरोपी दादा माडा राम के शव को कार में रखकर मौके से फरार हो गए।जाते समय विनय प्रताप सिंह ने जसपाल सिंह के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी चुरा लिया। जांच में जुटी पुलिस जसपाल सिंह ने बताया कि उनके पिता कृष्ण चंद का निधन 2019 में हो गया था। इसके बाद वह अपनी माता मनदीप कौर के साथ तपा में अपने घर में रह रहे हैं।पुलिस स्टेशन तपा के एसएचओ शरीफ खान ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने जसपाल सिंह के बयान के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *