अबोहर में मां-बेटे ने पुलिस से की धक्कामुक्की:नशा तस्करी की शिकायत पर घर पहुंची थी टीम; महिला बोली-पुलिसकर्मियों ने मारपीट की

अबोहर में सरकार के सेहत पंजाब पोर्टल पर नशा तस्करी की शिकायत मिलने के बाद सीडफार्म पुलिस चौकी के कर्मचारी ढाणी कड़ाका सिंह में एक मां-बेटे से पूछताछ करने उनके घर पहुंचे। इस दौरान मां-बेटे ने पुलिस टीम के साथ कथित तौर पर धक्कामुक्की की। बाद में महिला अस्पताल में भर्ती हो गई और उसने पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया। सीडफार्म चौकी प्रभारी भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि सेहत पंजाब पोर्टल पर ढाणी कड़ाका सिंह निवासी राजू और उसकी मां के खिलाफ नशा करने और तस्करी करने की शिकायत मिली थी। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस टीम पूछताछ के लिए उनके घर गई थी। उन्होंने बताया कि मां-बेटे ने पुलिस का सहयोग करने के बजाय धक्कामुक्की की, जिसकी सूचना थाने में दर्ज करवाई गई है। दूसरी ओर, अस्पताल में उपचाराधीन सुमित्रा पत्नी प्रीतम सिंह ने बताया कि उसका बेटा नशे का आदी है और वह उसे कई बार नशा छोड़ने के लिए समझा चुकी है। सुमित्रा ने आरोप लगाया कि कल सीडफार्म चौकी की पुलिस उनके घर आई और पूछताछ के नाम पर उससे व उसके बेटे राजू से मारपीट की। सिटी वन के प्रभारी रविन्द्र सिंह भीटी ने इस मामले पर जानकारी देते हुए कहा कि एएसआई अमनदीप सिंह उपचाराधीन महिला के बयान दर्ज करेंगे। भूपेन्द्र सिंह के बयानों के आधार पर भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *