मोहाली में कलगीधर मार्केट से दिनदहाड़े स्कूटी चोरी:भीड़भाड़ वाले इलाके में सुरक्षा पर उठे सवाल, सीसीटीवी के सहारे चोर की तलाश

मोहाली जिले में जीरकपुर के बलटाना स्थित कलगीधर मार्केट की पार्किंग से एक एक्टिवा स्कूटी चोरी हो गई। यह घटना शाम करीब सात बजे की है, जब बाजार में काफी चहल-पहल रहती है। व्यस्त इलाके में हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आनंद विहार के रहने वाले हिमांशु सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी रोजाना की तरह जिम करने कलगीधर मार्केट गई थी। उसने अपनी स्कूटी मार्केट की पार्किंग में खड़ी की थी। करीब एक घंटे बाद जब वह वापस लौटी तो वाहन वहां से गायब मिला। युवती ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन एक्टिवा का कोई सुराग नहीं मिला। दिनदहाड़े वाहन चोरी घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है।पीड़ित परिवार ने कहा कि भीड़भाड़ वाले इलाके से दिनदहाड़े वाहन चोरी होना स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। जांच में जुटी पुलिस पुलिस के अनुसार, अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने वाहनों को लॉक कर सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *