रावतभाटा के शुभम सिंह का संतोष ट्रॉफी में चयन:असम में करेंगे डेब्यू, सांसद सी.पी. जोशी ने दी बधाई

रावतभाटा के फुटबॉल खिलाड़ी शुभम सिंह का संतोष ट्रॉफी के लिए राजस्थान टीम में चयन हुआ है। शुभम बुधवार को असम में उत्तराखंड के खिलाफ अपना पहला राष्ट्रीय मुकाबला खेलकर सीनियर नेशनल फुटबॉल में पदार्पण करेंगे। ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के तत्वावधान में आयोजित राजस्थान फुटबॉल लीग (प्रथम डिविजन) में शुभम सिंह ब्रदर्स यूनाइटेड क्लब के स्ट्राइकर के रूप में खेलते हैं। यह क्लब पिछले वर्ष लीग का उपविजेता रहा था। शुभम अपनी तेज रफ्तार, सटीक फिनिशिंग और आक्रामक खेल शैली के लिए राज्य स्तर पर जाने जाते हैं। शुभम सिंह आगामी दिनों में राजस्थान फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा जयपुर, उदयपुर और सीकर में आयोजित होने वाले विभिन्न टूर्नामेंटों में भी राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनकी इस उपलब्धि से रावतभाटा और चित्तौड़गढ़ जिले के फुटबॉल खिलाड़ियों तथा खेलप्रेमियों में खुशी का माहौल है। चित्तौड़गढ़ के सांसद सी. पी. जोशी ने शुभम सिंह को बधाई संदेश भेजकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इसके अतिरिक्त, टेक्नोकेड कंप्यूटर्स चारभुजा, द पिनेकल स्कूल, शिखर आई.टी.आई. और फर्स्ट स्टेप प्री-स्कूल के सदस्यों ने भी शुभम को शुभकामनाएं दी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *