केंद्रीय मंत्री ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात:कहा- उनके नेतृत्व में राष्ट्रसेवा, सुशासन का संकल्प और मजबूत होगा

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने मंगलवार को दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। इस दौरान चौधरी ने उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके सफल व प्रभावी कार्यकाल की कामना की। मुलाकात के अवसर पर केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने नितिन नवीन को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में नितिन नवीन का कार्यकाल भारतीय जनता पार्टी को नई ऊर्जा, स्पष्ट दिशा और संगठनात्मक मजबूती प्रदान करेगा। उनके नेतृत्व में पार्टी का संगठन और अधिक सशक्त होकर आगे बढ़ेगा। राष्ट्रसेवा और सुशासन के संकल्प को मिलेगी नई गति केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा का राष्ट्रसेवा, सुशासन और संगठन सशक्तिकरण का संकल्प और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने भरोसा जताया कि नितिन नवीन के संगठनात्मक अनुभव, कार्यकुशलता और समर्पण से पार्टी आने वाली चुनौतियों का मजबूती से सामना करेगी और देशभर में भाजपा का जनाधार और व्यापक होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष चयन प्रक्रिया में निभाई थी महत्वपूर्ण भूमिका उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नितिन नवीन की नियुक्ति प्रक्रिया के दौरान राजस्थान भाजपा की ओर से गठित प्रस्तावक मंडल में केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी भी सदस्य रहे। इससे पहले नितिन नवीन पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में संगठनात्मक जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे थे, जिन्हें अब पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भागीरथ चौधरी ने कहा कि नितिन नवीन का नेतृत्व पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करेगा। उनके मार्गदर्शन में भाजपा का संगठनात्मक ढांचा और अधिक सुदृढ़ होगा तथा पार्टी जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ को और मजबूत करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *