डौरावली में कन्हैया दंगल संपन्न:विधायक राजेंद्र मीणा पहुंचे, गायन को प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर बताया

टोडाभीम उपखंड के डौरावली गांव में चार दिवसीय धार्मिक कन्हैया दंगल का मंगलवार को समापन हो गया। इस समापन समारोह में महवा विधायक राजेंद्र मीणा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत किया। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक राजेंद्र मीणा ने कन्हैया गायन को हमारी प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर बताया। उन्होंने कहा कि इसे सहेजना और अगली पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है। विधायक ने ऐसे आयोजनों को धार्मिक आस्था मजबूत करने और लोक संस्कृति व आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने वाला बताया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के प्रसिद्ध गायक कलाकारों ने कन्हैया गायन, भक्ति रचनाएं और पौराणिक कथाओं पर आधारित प्रस्तुतियां दी। इन प्रस्तुतियों पर श्रोता भावविभोर हो गए। विधायक राजेंद्र मीणा ने स्वयं ढोल की थाप पर गायक कलाकारों के साथ संगत की, जिससे ग्रामीणों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। चार दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और आसपास के गांवों से भी श्रद्धालु पहुंचे। आयोजन समिति ने अतिथियों का सम्मान किया और सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का विधिवत समापन प्रसादी वितरण के साथ हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *