ग्वालियर में सुसाइड करने पटरी पर लेटा युवक, VIDEO:पुलिस से बोला- मैं घर से परेशान हूं, मुझे मरना है आज; हटाते ही गुजरी ट्रेन

ग्वालियर में एक युवक ने पहले नशा किया फिर रेल की पटरी पर जाकर लेट गया। सूचना मिलते ही आरपीएफ के जवानों ने उसे उठाया तो वह बहस करने लगा। कहा कि भाई, मैं अपने घर से परेशान हूं। मुझे मरना है आज, और कोई मुझे नहीं रोक सकता। बस एक क्वार्टर पी है। इतना तो आप समझते हो। इसके बाद रेलवे पुलिस युवक को जीआरपी थाना लेकर पहुंची और कार्रवाई की है। आरओबी के नीचे रेलवे ट्रैक पर लेटा
ग्वालियर में मंगलवार शाम एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें एक युवक ट्रेन की पटरी पर लेटकर सुसाइड करने की जिद्द कर रहा है और रेलवे पुलिस उसे बचाने का प्रयास कर रही है। यह घटना सोमवार-मंगलवार दरमियानी रात 12.30 बजे की है। आरपीएफ के उप निरीक्षक रविंद्र सिंह राजावत, प्रधान आरक्षक संतोष चौधरी, आरक्षक नरेंद्र कुमार मीणा ने देखा कि पड़ाव आरओबी के नीचे रेलवे ट्रैक पर एक युवक लेटा हुआ है। वे बिना समय गंवाए उसके पास पहुंचे और उस युवक को पटरी से उठाकर एक तरफ किया। युवक की पहचान 43 वर्षीय कृष्णा पिता बाबूलाल दहलवार निवासी पटेल स्कूल के पास रसूलाबाद हजीरा के रूप में हुई है। उसने घर से परेशान होकर सुसाइड करने की बात कही है। जिस ट्रैक पर लेटा, वहां से 10 मिनट बाद गुजरी ट्रेन
रेलवे पुलिस ने युवक को जिस ट्रैक से हटाया था उसी ट्रैक पर दस मिनट बाद एक ट्रेन गुजर गई है। यदि आरपीएफ की टीम जरा भी देर करती तो उसकी जान जा सकती थी। आरपीएफ की टीम ने पूछताछ के बाद उसे जीआरपी पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। जीआरपी ने काउंसिलिंग कर परिजन के सुपुर्द कर दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *