धरने पर किसानों ने मोबाइल की टॉर्च जलाकर दिखाई एकजुटता:SDM ऑफिस में अफसरों के साथ डेढ़ घंटे चली वार्ता के बाद बनी सहमति

बालोतरा में इंश्योरेंस क्लेम, अनुदान समेत कई मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से SDM ऑफिस जा रहे किसानों को पुलिस ने बैरिकेड्स लगा कर रोक दिया। इससे गुस्साए किसानों ने पुलिस के बैरिकेड्स उठाकर फेंक दिए। किसानों ने बाड़मेर से बीकानेर जाने वाला मेगा हाईवे जाम कर दिया। नारेबाजी करने लगे और भजन गाने शुरू कर दिए। इसके बाद किसान ट्रैक्टर छोड़कर पैदल ही गुड़ामालानी SDM ऑफिस पहुंचे। किसान SDM ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे। रात होने पर किसानों ने धरना स्थल पर मोबाइल टॉर्च जलाकर एकजुटता दिखाई। हालांकि एसडीएम ऑफिस में प्रशासन की किसानों के प्रतिनिधि मंडल से वार्ता के बाद रात करीब साढ़े 8 बजे बिंदुवार चर्चा के बाद सहमति बन गई। वार्ता में किसान नेता ताजा राम सियाग, पूर्व प्रधान बिजलाराम और सोहनलाल, सरपंच हरिराम, प्रहलाद सियोल शामिल हुए। प्रशासन की ओर से बालोतरा एडीएम भुनेश्वर कुमार, बाड़मेर एएसपी नीतेश आर्य, बालोतरा एएसपी हरफूल सिंह, गुड़ामालानी एसडीएम केशव कुमार मीणा मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल और प्रशासन के अधिकारियों ने धरना स्थल पर पहुंचकर सहमति की जानकारी दी, जिसके बाद धरना खत्म कर दिया गया। किसानों का आरोप है कि इससे पहले 9 दिसंबर को भी उन्होंने धरना दिया था। अब तक मांगों का 10 प्रतिशत भी काम नहीं हुआ। बालोतरा जिले के गुड़ामालानी के किसान लंबे समय बीमा क्लेम, अनुदान, धरना स्थल और किसान विज्ञान केंद्र की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करवाने की मांग कर रहे हैं। देखें किसानों के प्रदर्शन की PHOTOS… ……… ये खबर भी पढ़ें… किसान बोले- आश्वासन समयावधि खत्म हुई, करेंगे कलेक्ट्रेट का घेराव:कृषि विज्ञान केंद्र की जमीन से हटाए अतिक्रमण; कल गुड़ामालनी में इकट्‌ठे होंगे 200 ट्रैक्टरों के साथ कलेक्ट्रेट घेरने निकले किसान:बोले- आज हम प्रशासन को झुकाएंगे; 4 घंटे चली वार्ता में बनी सहमति

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *