जोधपुर में बस और ट्रेलर की आमने-सामने की भीषण भिड़ंत में 4 लोगों की मौत हो गई और 21 घायल हो गए। एक्सीडेंट जोधपुर-जैसलमेर हाईवे (NH-125) पर केरु गांव की सरहद पर सुनारों की प्याऊ के आगे मुलानाडा रॉयल्टी नाके के पास मंगलवार शाम 4:30 बजे हुआ। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला। घायलों को एंबुलेंस से जोधपुर के मथुरादास माथुर (MDM) अस्पताल पहुंचाया। प्राइवेट बस में सवार सभी लोग गुजरात के अरवल्ली जिले के रमाना रूपण गांव के रहने वाले हैं। वे रामदेवरा (जैसलमेर) में बाबा रामदेव के दर्शन कर गुजरात लौट रहे थे। बस में 47 लोग सवार थे। हादसे के दौरान बाइक सवार सरकारी टीचर भी चपेट में आ गए। उनके पैर का पंजा कटकर अलग हो गया। शास्त्री नगर थानाधिकारी जुल्फिकार ने बताया- बस में सवार रावल वीनू भाई (50) पुत्र चिमन भाई निवासी इंद्रा नगर वसानीरेल साबरकांठा, सुरेश (36) पुत्र लाला भाई निवासी तालुकाडा (अरवल्ली), वीनू भाई पुत्र मारोसा और जयेश पुत्र मारोसा की मौत हो गई। मथुरादास माथुर हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉक्टर विकास राजपुरोहित ने बताया- अस्पताल में 25 घायलों को लाया गया था। इनमें से चार की मौत हो गई। 21 का इलाज चल रहा है। देखिए, हादसे से जुड़ी PHOTOS… … यह खबर भी पढ़ें… खाटूश्यामजी से लौट रहे मां-बेटे और बहू की मौत:जयपुर में तेज रफ्तार कार कंटेनर में घुसी, 7 गंभीर घायल, दिल्ली हाईवे पर जाम लगा पिकअप ने डेढ़ साल के बच्चे को कुचला, मौत:पहले दीवार पर ठोकी, जल्दबाजी में रिवर्स लेते गाड़ी चढ़ाई; चार बहनों में सबसे छोटा था मृतक … पल-पल की अपडेट के लिए ब्लॉग पढ़िए…


