डंडे से पीटकर पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

अंबिकापुर | जिले के मैनपाट इलाके के ग्राम सुपलगा में दो दिन पहले डंडे से पीटकर पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि ग्राम सुपलगा निवासी रामेश्वर सेनार के भतीजे की मौत के बाद अंतिम संस्कार में मेहमान आए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद 17 जनवरी की शाम को रामेश्वर सेनार अपनी पत्नी कुंती 50 वर्ष के साथ मेहमान को छोड़कर पैदल वापस घर आ रहा था। इस दौरान पत्नी रास्ते में ही लेट जा रही थी। पत्नी को घर लाने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन जब वह नहीं मानी, तो रामेश्वर आवेश में आ गया और अपने डण्डे से पत्नी कुन्ती सेनार की पिटाई की, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद वह पत्नी को छोड़कर घर आ गया। बाद में वह परिजन के साथ पत्नी को उठाकर अस्पताल ले जाने लगा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी पति रामेश्वर सेनार को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *