सट्टे के मास्टरमाइंड को पुणे एयरपोर्ट से धरदबोचा

भास्कर न्यूज | अंबिकापुर सरगुजा जिले में अवैध ऑनलाइन सट्टा के खिलाफ चल रही कार्रवाई में लंबे समय से फरार सट्टा गिरोह के मास्टरमाइंड आयुष सिन्हा उर्फ दीप सिन्हा को पुलिस ने पुणे महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया। वह एयरपोर्ट से कहीं बाहर जाने वाला था, लेकिन इससे पहले ही सरगुजा पुलिस ने उसे धरदबोचा। पुलिस ने बताया कि वह पुणे में करीब एक साल से किराए के फ्लैट में रह रहा था। फ्लैट में सभी सुविधाएं थी। वह हर महीने 50 हजार किराया देता था। एसएसपी राजेश कुमार अग्रवाल के दिशा-निर्देशन व नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर राहुल बंसल के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने ये कार्रवाई की। प्रकरण में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के साथ-साथ भारतीय दंड संहिता की धारा 467, 468, 471, 120बी व आईटी एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं। पहले इस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। फरार मास्टरमाइंड दीप की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। 300 बैंक खातों में होता था ट्रांजेक्शन: जांच में सामने आया कि आरोपी सट्टे के पैनल का संचालन कर लाखों-करोड़ों रुपए का अवैध लेन-देन कर रहे थे। गिरोह ने करीब 300 फर्जी बैंक खातों को खुलवाकर उनके माध्यम से करोड़ों रुपए का ट्रांजेक्शन किया। फर्जी खातों के लिए अन्य लोगों के आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, एटीएम और चेकबुक का दुरुपयोग किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *