प्रतापपुर | गोविंदपुर पंचायत (चौकी रेवटी क्षेत्र) में निजी पट्टे की भूमि पर बाउंड्रीवॉल का निर्माण करा रहे 55 वर्षीय लक्ष्मीनारायण पटेल के साथ मारपीट की गई और अब उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित ने बताया सोमवार सुबह वे अपनी भूमि पर निर्माण कार्य करवा रहे थे, तभी निर्मल नेताम और उनकी बहन (सरपंच मनबसिया) रिश्तेदारों के साथ वहां पहुंचे। उन्होंने जबरन कार्य रोकते हुए गाली-गलौज की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपी पक्ष उन्हें और उनके परिवार को झूठे केस में फंसाने की धमकियां दे रहे हैं।


