एसीबी का विनय चौबे की रिश्तेदार के क्लिनिक पर छापा, कागजात जब्त

आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले की जांच कर रही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को निलंबित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे की रिश्तेदार (सरहज) प्रियंका त्रिवेदी के प्री-होम होम्योपैथिक क्लिनिक पर छापेमारी की। यह क्लिनिक अशोक नगर इलाके में स्थित है। छापेमारी के दौरान एसीबी ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और वित्तीय रिकॉर्ड जब्त किए हैं। क्लिनिक के संचालक के तौर पर आधिकारिक रिकॉर्ड में विनय चौबे के साले शिपिज त्रिवेदी का नाम दर्ज है, लेकिन एसीबी के मुताबिक इसका वास्तविक संचालन प्रियंका त्रिवेदी ही करती हैं। इससे पहले एसीबी प्रियंका त्रिवेदी से पूछताछ कर चुकी है। उसी दौरान इस क्लिनिक से जुड़े लेन-देन और निवेश की जानकारी सामने आई थी। एसीबी को आशंका है कि क्लिनिक से जब्त दस्तावेजों की जांच में शेल कंपनियों और बेनामी निवेश से जुड़े अहम सबूत सामने आ सकते हैं। एजेंसी को शक है कि भ्रष्टाचार से अर्जित काले धन को क्लिनिक और इससे जुड़ी संस्थाओं के माध्यम से निवेश कर सफेद किया गया। आय से अधिक संपत्ति मामले में विनय चौबे, उनकी प|ी स्वप्ना संचिता, ससुर एसएन त्रिवेदी, साला शिपिज त्रिवेदी, सरहज प्रियंका त्रिवेदी, सहयोगी विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह को भी आरोपी बनाया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *