लगातार दूसरे दिन धूप, पारा सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा

अमृतसर | जिले में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। 20 जनवरी को अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 1 डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार सुबह के समय घना कोहरा और धुंध रहने की संभावना है, जबकि दिन में आसमान आंशिक रूप से साफ रहेगा। 22 जनवरी से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दिन से 26 जनवरी तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने और एक-दो बार बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। 22, 23 और 24 जनवरी को आंधी, बिजली गिरने और तेज सतही हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 15 से 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं 25 और 26 जनवरी को भी हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी, हालांकि इन दिनों कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। मंगलवार सुबह 11.15 बजे जीएनडीयू में खिली धूप में बैठे छात्र।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *