धार्मिक तस्वीर पर पैर मार बेअदबी करने वाला काबू

अमृतसर | नमक मंडी में धार्मिक तस्वीर पर पैर से मार बेअदबी करने वाले आरोपी को थाना डी-डिवीजन पुलिस ने काबू कर लिया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पर्चा दर्ज किया गया। आरोपी की पहचान रजिंदर राजू निवासी नमक मंडी के रूप में हुई है। हालांकि आरोपी की सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई थी। जिसमें वह दो पोस्टरों में बने धर्मिक तस्वीर पर पैर से मार रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद ऑल इंडिया संघर्ष कमेटी से सचिन मेहरा ने पुलिस को वीडियो प्रुफ के साथ शिकायत दी। एसएचओ शमिंदरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *