राज्यपाल को बगलामुखी धाम में होने वाले अखंड यज्ञ का निमंत्रण दिया

लुधियाना| मां बगलामुखी धाम के सेवादारों ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को निमंत्रण पत्र भेंट कर स्थानीय पक्खोवाल रोड स्थित धाम परिसर में 11 से 21 फरवरी तक आयोजित होने वाले 243 घंटे के अखंड यज्ञ में शामिल होने का निमंत्रण दिया। धाम सेवक अधिवक्ता इकबाल सिंह अजय जैन व राकेश खेड़ा ने चंडीगढ़ स्थित राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को निमंत्रण पत्र भेंट किया। राज्यपाल ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए यज्ञ में शामिल होने का भरोसा दिलाया। गुलाब चंद कटारिया ने हर वर्ष महंत प्रवीण चौधरी के सान्धिय में आयोजित होने वाले मां बगलामुखी के अखंड यज्ञ की महिमा का वर्णन करते हुए कहा जगत जननी मां बगलामुखी ने मुझे खुद निमंत्रण भेज कर अपने दर्शनों को बुलाया है। उन्होंने कहा वह मां बगलामुखी के यज्ञ में आहुतियां डालकर पंजाब के नशा मुक्त करने की प्रार्थना करेंगे। धाम सेवक अधिवक्ता इकबाल सिंह अजय जैन व राकेश खेड़ा ने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया का आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *