लुधियाना| ह्युंडई मोटर इंडिया ने अपनी नई टैक्सी रेंज ह्युंडई प्राइम एसडी और प्राइम एचबी को आधिकारिक रूप से लॉन्च किया। इस अवसर पर लुधियाना में शहर के सभी प्रमुख टैक्सी फ्लीट ओनर्स के साथ एक विशेष बैठक का आयोजन किया, जिसमें टैक्सी व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस नई रेंज की खूबियों से अवगत कराया गया। इस बैठक में ह्युंडई के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें बेदब्रत शर्मा जोनल बिजनेस हेड (क्षेत्रीय व्यवसाय प्रमुख), ह्वांग जोनल कोऑर्डिनेटर (क्षेत्रीय समन्वयक) और सुजीत कुमार रीजनल सेल्स हेड (क्षेत्रीय बिक्री प्रमुख) शामिल थे। अधिकारियों ने ह्युंडई प्राइम एसडी और प्राइम एचबी के फीचर्स, सेफ्टी, माइलेज और कम मेंटेनेंस कॉस्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह नई टैक्सी रेंज विशेष रूप से टैक्सी ऑपरेटर्स और फ्लीट ओनर्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन की गई है, जिससे उन्हें बेहतर रिटर्न और यात्रियों को आरामदायक सफर मिल सके। नई ह्युंडई प्राइम सीरीज में कंपनी फिटेड CNG, शानदार लेगरूम और नी-रूम, 6 एयरबैग्स, पावर विंडो, रियर एसी वेंट्स, USB चार्जिंग (टाइप-C), रियर कैमरा, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, और लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस जैसे आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। सुजीत कुमार ने बताया कि ह्युंडई प्राइम रेंज टैक्सी ऑपरेटर्स के लिए एक स्मार्ट इन्वेस्टमेंट साबित होगी।


