बिलासपुर| आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, कोनी के नए भवन में 22 जनवरी सुबह 10 बजे से फिल ग्रुप स्टील इंडस्ट्री घुटकू द्वारा प्लेसमेंट कैंप लगाया जा रहा है। इसमें औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं से विद्युतकार, फिटर, आटोमोबाइल एवं कोपा व्यवसाय के उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी अपने सभी दस्तावेजों के साथ शामिल हो सकते हैं। अधिक जानकारी के प्रशिक्षणार्थी आईटीआई कोनी में कार्यालयीन समय पर संपर्क कर सकते हैं।


