बिलासपुर| तोरवा निवासी लीला देवी डोडेजा का 20 जनवरी को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार तोरवा स्थित मुक्तिधाम में किया गया। इससे पहले उनके नेत्रदान के संकल्प को पूरा करने पुत्र सुरेश डोडेजा व भतीजे अमित डोडेजा ने हैंड्स ग्रुप से संपर्क किया। इसके बाद सिम्स के नेत्रदान सलाहकार धर्मेंद्र देवांगन, डॉ. संजय चौधरी व डॉ. रवि यादव की टीम ने उनके निवास पर पहुंचकर नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी की। इस नेत्रदान से दो लोगों को दृष्टि मिलेगी।


