स्नेह सम्मेलन में दी गई सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति

भास्कर न्यूज | बालोद समता कॉलोनी में स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें कालोनी वासियों ने सहभागिता करते हुए न्योता भोज और रंगारंग कार्यक्रम का आनंद लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम दरबार के तैल चित्र पर अतिथियों द्वारा पूजा-अर्चना से किया गया। इसके बाद सभी अतिथियों का तिलक, अभिनन्दन और स्वागत किया गया। समता कॉलोनी विकास एवं संघर्ष समिति के अध्यक्ष गजेंद्रपुरी गोस्वामी ने स्वागत भाषण में बताया कि नववर्ष के अवसर पर कालोनी वासियों के लिए सामूहिक भोज और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उन्होंने इस अवसर पर समाज में सौहार्द, भाईचारा और मिल-जुलकर जीवन यापन करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विचार गोष्ठी के माध्यम से सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा दिया गया। दुग्गीलाल देवांगन, कामता साहू, बृजलाल उसारे, धनेश्वर साहू, रुपनारायन देशमुख और छगनलाल तांडव ने भूमिका निभाईउभयलाल देशमुख, कैलाशनन्द आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *