बालोदगहन में टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा आज से शुरू

पुरूर| ग्राम बालोदगहन में सितारा फ्रेंड्स क्लब ने छह दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता 21 से 26 जनवरी तक रखी है। प्रथम पुरस्कार 20,001, द्वितीय 10,001 तथा तृतीय पुरस्कार 5,001 नकद प्रदान किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त विशेष पुरस्कार भी रखे गए हैं। मैन ऑफ द सीरीज को होम थिएटर प्रदान किया जाएगा। फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच को 1001 नकद, जबकि हैट्रिक चौका, छक्का एवं विकेट पर 150 नकद पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया है। समिति में अध्यक्ष प्रेम पटेल, उपाध्यक्ष सूर्या मंडावी, कोषाध्यक्ष कमल साहू हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *