कोड़ातराई| जवाहर पब्लिक स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2025–26 के शुभारंभ के साथ नववर्ष 2026 का शानदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर आयोजित वार्षिक उत्सव में नई ऊर्जा, उल्लास और उत्साह का माहौल देखने को मिला। आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना रहा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंजूल दीक्षित रहे। इसके अलावा गौरीशंकर, सोहन चौधरी समेत अन्य मौजूद रहे। विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नन्हे विद्यार्थियों के टैलेंट शो, नाट्य प्रस्तुतियां और मनमोहक कार्यक्रमों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। बच्चों ने अपनी उम्र से कहीं अधिक समझदारी और आत्मविश्वास के साथ मंच पर प्रस्तुति दी, जिसे खूब सराहा गया। उत्सव के दौरान आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपनी सृजनशीलता और वैज्ञानिक सोच का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।


