जयपुर| भाजपा ने नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को जारी शुरुआती आदेशों में राजस्थान के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी व सतीश पूनियां को पार्टी की बड़ी जिम्मेदारी दी है। भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक परनामी को तेलंगाना के नगरीय निकाय व निगमों के चुनावों का पार्टी की ओर से सह प्रभारी बनाया है। वहीं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व हरियाणा के प्रभारी सतीश पूनियां को ग्रेट बेंगलुरु नगर निगम के चुनाव के लिए सह संयोजक नियुक्त किया है। जबकि पूर्व महामंत्री राम माधव यहां संयोजक बनाए गए है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के नियुक्त होते ही परनामी व पूनियां को जिम्मेदारी देना राजनीतिक हलकों में अहम माना जा रहा है। चर्चा है कि नितिन नवीन की नई टीम में राजस्थान के कई वरिष्ठ नेताओं को पद दिया जा सकता है।


