अंडर 17 वन डे कप- अरिंजय बाफना की शानदार गेंदबाजी से जीती मिनर्वा एकेडमी

जयपुर | जे पी मेमोरियल अंडर 17 वन डे कप में मिनर्वा क्रिकेट एकेडमी ने सी थ्री क्रिकेट एकेडमी को 7 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सी थ्री एकेडमी ने 10 विकेट पर 134 रन बनाए। सी थ्री एकेडमी के काव्य गुप्ता ने 56 रन बनाए। अरिंजय बाफना और नयाफ एम रशीद ने 3-3 विकेट लिए। मिनर्वा एकेडमी ने 3 विकेट पर 137 रन बनाकर मैच जीत लिया। रोनित सैनी ने 50 रन बनाए। हंस चौधरी ने 3 विकेट लिए। अरिंजय बाफना मैन ऑफ द मैच रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *