जयपुर | सोहिनी कुमारी और रानी स्मिता जैन ने ओएन दीक्षित एमटी-400 टेनिस प्रतियोगिता में अब तक तीन-तीन खिताब जीत चुकी हैं। इसी तरह अपने नाम किए। इसी तरह पुरुष कैटेगरी में भी शशिकांत, रियाज अहमद और जगदीश तंवर में 3-3 खिताब जीतने में सफल रहे। मंगलवार को पुरुष 60+ में आर. नागराज ने भानु प्रताप सिंह को 6-1, 6-1 से, 55+ में बालकृष्ण भाटिया ने श्रीनिवास रेड्डी को 6-3, 6-2 से, 45+ रोहन भसीन ने सम्राट भसीन को 5-7, 6-0, 10-8 से, 40+ में रियाज अहमद ने विकास चौधरी को 7-5, 7-5 से, 35+ में अंकित सेतिया ने कार्तिकेय सिंह को 7-5, 7-6(7) से, 30+ में शशिकांत रमानी ने लविश नेहरा को 6-4, 6-4 से और महिला वर्ग में प्रीति उज्जयिनी ने संजना को 6-1, 6-2 से हराकर एकल खिताब जीते। अन्य परिणाम इस प्रकार रहे {30+ पुरुष युगल में शशिकांत व विवेक ने प्रशांत व रोहित डेविड को 7-5, 7-5 से हराया। {35+ मिशाल व कार्तिकेय ने नरेंद्र व अरुण चौधरी को 2-6, 7-6(4), 10-2 से हराया। {45+ दिलीप मोंटी व भरत ने रोहन व सम्राट भसीन को 7-5, 7-6(5) से पराजित िकया। {55+ गुरदर्शन व आशुतोष ने बालकृष्ण भाटिया व योगेश को 7-6(5), 6-1 को हराया। {60+ अरुण व आर. नागराज ने पुनीत गुप्ता व भानु सिंह को 2-6,6-1,10-5 से हराया। {50+ मिक्स्ड युगल में सोहिनी-जगदीश ने, 40+ में रानी व रियाज ने और 30+ में चेतना व शशिकांत ने खिताब जीते।


