दी न्यू इंडिया एश्योरेंस ने बीओबी कॉर्पोरेट गोल्फ कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। रामबाग गोल्फ क्लब में क्वार्टर फाइनल में टीम ने महिमा की उड़ान टीम को हराया। कृष्ण कुमार हरितवाल एवं राम सिंह की जोड़ी ने राजीव आकड़ एवं शरद मैथिल को अल्टरनेट शॉट फॉर्मेट में और नवर| सिंह राठौर एवं रोहित गोठवाल की जोड़ी ने राज कुमार अरोड़ा एवं कर्नल दिनेश को मैच प्ले फॉर्मेट में हराया। कप्तान डॉ. देवेन्द्र कुमार और कमल सिंह नरूका के विरुद्ध रेहान अरोड़ा व हरपाल सिंह आनंद का मैच प्ले फार्मेट में मुकाबला था। न्यू इंडिया ने 2 मैच जीतने पर 14 नंबर होल पर समाप्त हो गया। सेमी फाइनल फाइनल में न्यू इंडिया का मुकाबला राजकुमार नैन की कप्तानी में खेल रही ठीक ठाक गोल्फ से होगा।


