बैतूल| शहर की सड़कों पर अतिक्रमण लगातार बढ़ रहा है। कारगिल चौक पर गर्म कपड़ों की दुकानें रोज शाम सड़क पर लग जाती हैं। इससे वाहन चालकों को निकलने में परेशानी होती है। बस स्टैंड मार्ग पर भी दुकानदारों ने जगह-जगह कब्जा कर लिया है। इससे ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ गई है। कुछ दिनों के लिए अतिक्रमण हटाया जाता है। इसके बाद फिर से दुकानदार सड़कों पर कब्जा कर लेते हैं।


