हरदा| पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश के लिए 7 फरवरी को पार्श्व परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। प्राचार्य नवोदय विद्यालय चारूवा ने बताया कि परीक्षा 7 फरवरी को सुबह 11ः30 बजे से दोपहर 1ः30 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा में कक्षा 9 वीं के लिए 420 और कक्षा 11 वीं के लिए 40 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र सीबीएसई द्वारा जारी कर दिए गए हैं। विद्यार्थी लिंक https: //cbseitms. nic. in/2025/ nvsix_9/Admin Card/Admit26Card पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन नंबर व जन्म तारीख भरकर साइन इन कर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।


