वेतन देरी के विरोध में नपाकर्मियों का प्रदर्शन, काली पट्टी बांध किया काम

बैतूल| नपा में समय पर वेतन न मिलने से नाराज 250 से ज्यादा कर्मचारियों ने मंगलवार से काली पट्टी बांधकर काम शुरू किया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर 26 जनवरी तक वेतन नहीं मिला तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। प्रदर्शन में सफाईकर्मी, कार्यालयीन स्टाफ और सभी शाखाओं के कर्मचारी शामिल हैं। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि वे नियमित काम कर रहे हैं, फिर भी उन्हें वेतन के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। समय पर वेतन नहीं मिलने के साथ ही उनकी हाजिरी भी काटी जा रही है। इससे नाराजगी और बढ़ गई है। कर्मचारियों ने बताया कि पहले हर महीने की 5 तारीख तक वेतन मिल जाता था, लेकिन पिछले एक साल से भुगतान 25 से 28 तारीख तक टल रहा है। इससे ईएमआई, बच्चों की फीस और घरेलू खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। कर्मचारियों ने यह भी कहा कि पहले ठेकेदारों को भुगतान किया जा रहा है, बाद में कर्मचारियों को वेतन दिया जाता है। उन पर राजस्व वसूली बढ़ाने का दबाव भी बनाया जा रहा है, जबकि वे हर साल करीब 60 प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *