दशहरा मैदान पर 2 फरवरी तक चलेगा आनंद मेला

बड़वानी | शहर के दशहरा मैदान में शुरू हुआ आनंद मेला लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मेले का संचालन अब 2 फरवरी तक किया जाएगा। मेले में रोजाना हजारों लोग पहुंच रहे हैं। बच्चों, महिलाओं और युवाओं के लिए अलग-अलग झूले और मनोरंजन के साधन लगाए गए हैं। इस बार का मुख्य आकर्षण टॉवर झूला बना हुआ है, जिसमें लोग 50 फीट की ऊंचाई तक जाकर रोमांच का लुत्फ उठा रहे हैं। मेला संचालक पिंटू लश्करी और नरेश लश्करी ने बताया मेले में कुल 70 दुकानें और 14 खाद्य व्यंजन स्टॉल लगाए गए हैं। सभी आयु वर्ग के लिए मनोरंजन के लिए टॉवर झूला, टोरा-टोरा, ब्रेक डांस, नाव झूला, हवाई झूला, ड्रेगन ट्रेन, मिक्की माउस व वाटर बोर्ड, धूम चकरी, चांद-तारा झूला, दिलवाला झूला, भूत बंगला शामिल हैं। मेला शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक संचालित हो रहा है। मेला पहले 26 जनवरी तक चलने वाला था लेकिन लोगों की फरमाइश पर इसकी तिथि बढ़ाकर 2 फरवरी कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *