ग्राम खुटवाड़ी में बंद किया 50 साल पुराना आमरास्ता, विद्यार्थी परेशान

भास्कर संवाददाता | बड़वानी वरला तहसील के खुटवाड़ी गांव के ग्रामीणों मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर आम रास्ते को खुलाने की मांग की। साथ ही बार-बार रास्ता रोकने वालों पर कार्रवाई के लिए आवेदन दिया है। ग्रामीणों ने बताया ग्राम खुटवाड़ी में करीब 50 सालों से उपयोग में आ रहे आम रास्ते को बंद किए जाने से ग्रामवासियों को परेशानी आ रही है। ग्रामीणों ने बताया संजीत पिता गिलदार और अजित पिता गिलदार द्वारा उनके खेत की मेढ़ से गुजरने वाले पुराने मार्ग को बंद कर दिया गया है। ग्रामीणों के अनुसार यह रास्ता उनके पूर्वजों के समय से चालू था। पूरे गांव की आवाजाही का प्रमुख मार्ग रहा है। ग्रामीणों ने बताया वर्ष 2020 में भी दोनों भाइयों ने रास्ते को रोकने की कोशिश की थी। तब तत्कालीन तहसीलदार वरला ने जांच के बाद रास्ते को पुनः खुलवाया था। इसके बाद हाल ही में फिर से रास्ते को ट्रैक्टर से पत्थर डालकर पूरी तरह बंद कर दिया गया है। ग्रामीणों ने बताया स्कूल ग्राम से करीब 2 किमी की दूर पर है लेकिन रास्ता बंद होने के बाद बच्चों को 8 से 10 किमी लंबा चक्कर लगाकर जाना पड़ रहा है। इससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने इसे फिर शुरू करने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *