लक्ष्य स्पष्ट कर समाज को बदलने की क्षमता विकसित करें

भास्कर संवाददाता | बड़वानी ग्राम करी स्थित शासकीय आदर्श कॉलेज व शासकीय विधि कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रासेयो का सात दिनी शिविर मेरा युवा भारत व डिजिटल साक्षरता थीम पर शहीद भीमानायक प्रेरणा स्थल धाबाबावड़ी में आयोजित किया जा रहा है। शिविर का उद्देश्य युवाओं में सामाजिक जागरूकता, डिजिटल साक्षरता व राष्ट्र निर्माण की भावना को विकसित करना है। शिविर कर उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी रविंद्र कुलकर्णी, विशेष अतिथि भूपेंद्र सिंह जाट व विशिष्ट अतिथि डॉ. आरएस मुजाल्दा ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अर्जुन चौहान ने की। आदर्श कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रमोद पंडित, शासकीय विधि कॉलेज के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. रविंद्र चौहान व डॉ. बीएस मुजाल्दा ने मार्गदर्शन दिया। जिला संगठनकर्ता डॉ. मुजाल्दा ने रासेयो उद्देश्य पर बोलते हुए कहा यह शिविर स्वयंसेवकों के सर्वांगीण विकास का माध्यम है, जिससे उनका शारीरिक, मानसिक व सामाजिक विकास होगा। साथ ही ग्राम संपर्क के माध्यम से विद्यार्थियों को ग्रामीण जीवन, समस्याओं एवं विशेषताओं को समझने का अवसर मिलेगा। मुख्य अतिथि कुलकर्णी ने विद्यार्थियों को ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने का आह्वान करते हुए कहा युवा अपने लक्ष्य स्पष्ट करें और अपने आसपास के समाज को बदलने की क्षमता विकसित करें। विशेष अतिथि जाट ने कहा युवाओं को संवाद के माध्यम से अपनी आवाज मजबूत करनी चाहिए व नेतृत्व क्षमता के विकास के लिए लगातार प्रयास करना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *