माघ मेले में शंकराचार्य से दुर्व्यवहार पर नरसिंहपुर में विरोध:सर्वधर्म समाज ने शुरू किया 24 घंटे का उपवास आंदोलन

नरसिंहपुर में मंगलवार से शहर के शंकराचार्य चौक पर सर्वधर्म समाज ने 24 घंटे का उपवास आंदोलन शुरू किया है। दरअसल, प्रयागराज में माघ मेले के दौरान ज्योतिष बद्रीकाश्रम पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। लोग बोले-यह आध्यात्मिक परंपराओं का अपमान इस उपवास आंदोलन में सर्वधर्म समाज से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हो रहे हैं। आंदोलनकारी इस कथित दुर्व्यवहार को धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला और देश की सांस्कृतिक-आध्यात्मिक परंपराओं का अपमान बता रहे हैं। निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग उन्होंने उत्तर प्रदेश प्रशासन से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। आंदोलन स्थल पर धार्मिक नारेबाजी के साथ शांतिपूर्ण ढंग से विरोध दर्ज कराया जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि धर्मगुरुओं का सम्मान समाज की आस्था से जुड़ा विषय है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *