सिविल लाइंस क्षेत्र में प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सफलतापूर्वक संपन्न हुई, जिससे क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। यह कार्रवाई विधायक गोपाल शर्मा के मार्गदर्शन और वार्ड 47 की पार्षद एवं जिला महामंत्री रेखा राठौड़ के सक्रिय प्रयासों से की गई। अतिक्रमण ग्रस्त भूमि को विधिवत खाली कराया गया और यह शांतिपूर्ण एवं नियमों के अनुरूप हुआ। स्थानीय नागरिक वर्षों से मांग कर रहे थे कि भूमि का उपयोग पार्क या जनहितकारी भवन के निर्माण हेतु किया जाए। अतिक्रमण हटने से क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं का विस्तार संभव होगा। निवासियों ने निर्णय का स्वागत करते हुए दोनों नेताओं को आभार व्यक्त किया। यह सुशासन और जनसेवा का सशक्त उदाहरण है।


