बिलासपुर में प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेताओं का रहेगा जमावड़ा:नवनियुक्त अध्यक्षों का पदभार समारोह आज, पूर्व सीएम बघेल को छोड़ मौजूद रहेंगे सभी दिग्गज

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बुधवार को शहर और जिला कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार समारोह कांग्रेस भवन में होगा। आयोजन में पूर्व ​उप मुख्यमंत्री टीएस‎ सिंहदेव, विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष‎ डॉ.चरणदास महंत, प्रदेश कांग्रेस‎ कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, ‎ एआईसीसी के राष्ट्रीय सचिव देवेंद्र ‎यादव और पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल आएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल असम चुनाव के आब्जर्वर हैं, इसलिए वे असम में रहेंगे। इसके साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। कांग्रेस भवन में पदभार समारोह के बाद प्रदेश अध्यक्ष बैज, सिंहदेव और देवेंद्र तखतपुर ब्लॉक के जोरापारा से अरईबंद तक 6 किमी की पदयात्रा में शामिल होने जाएंगे। मनरेगा का नाम बदलने और एक्ट बनाने के खिलाफ मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत नेता व कार्यकर्ता पदयात्रा करेंगे। नेता प्रतिपक्ष महंत भी पदयात्रा में शामिल हो सकते हैं। शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा ने बताया कि तखतपुर ब्लॉक के कार्यकर्ताओं को पदयात्रा में ध्यान देने कहा गया है। हालांकि विधानसभा के बड़े नेता कांग्रेस भवन के कार्यक्रम में आ रहे हैं। शपथग्रहण के बहाने शक्ति प्रदर्शन
बुधवार को कांग्रेस भवन में शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा पूर्व अध्यक्ष विजय पांडेय तो ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री को पूर्व अध्यक्ष विजय केशरवानी पदभार सौंपंगे। इस आयोजन के बहाने कांग्रेस नेता शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी में है। यही वजह है कि प्रदेश के सभी बड़े नेताओं को बुलाया गया है। हर ब्लॉक के बूथ कार्यकर्ता से लेकर जिले के सभी बड़े नेताओं को कार्यक्रम में बुलाया है। दो हजार कार्यकर्ताओं के लंच का इंतजाम रखा गया है। एक क्विंटल गेंदे से सजा कांग्रेस भवन
समारोह में युवाओं की भीड़ ज्यादा रहने वाली है क्योंकि पदभार का कार्यक्रम तय होने से वे उत्साहित हैं। ऐसे में भवन के बाहर एलईडी प्रोजेक्टर लगाया जा रहा है। जहां 400 कुर्सियां होंगी। कुल मिलाकर पदभार कार्यक्रम को भव्य बनाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, कांग्रेस भवन को एक क्विंटल गेंदे के फुल से सजाया गया है। लाल कारपेट बिछाई जा चुकी है और कुर्सियां को भी क्रम से जमा दिया गया है। साथ ही आकर्षक लाइटिंग भी की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *