बिर्रा | ग्राम पंचायत बिर्रा के वार्ड क्रमांक 11 ठाकुरदेव/दाऊ मुहल्ला में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ कलशयात्रा शोभायात्रा के साथ 23 जनवरी से 31 जनवरी तक आयोजन किया गया है। व्यासपीठ पर सरल सहज मृदुभाषी कथावाचक आचार्य पं किशोर शर्मा (पिसौद चांपा) होंगे। कथा का समय दोपहर 2.30 बजे से राधे हरि इच्छा तक। अलौकिक कथा प्रसंग में 23 जनवरी को सुबह भव्य कलशयात्रा शोभायात्रा निकाली जाएगी िफर वेदी पूजन देव आह्वान गोकर्ण महात्म्य, 24 को कथा प्रारंभ नारद चरित्र, चौबीस अवतार, श्री शुकदेव परीक्षित संवाद, 25 को कपिल गीता,शिव सती चरित्र, ध्रुव चरित्र कथा,26 को जड़ भरत चरित्र, अजामिल उपख्यान प्रहलाद चरित्र नरसिंह अवतार, 27 को गजेन्द्र मोक्ष, समुद्र मंथन, वामनावतार, रामावतार, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव नंदोउत्सव, 28 को श्रीकृष्ण बाल लीला, मोक्ष महारास, गोवर्धन पूजा श्री कृष्ण रुक्मणी मंगल विवाहोत्सव, 29 को द्वारिका लीला, राजसुय यज्ञ, सुदामा चरित्र, 30 को श्रीकृष्ण उद्धव संवाद, परीक्षीत मोक्ष कथा, विश्राम चढ़ोत्तरी, 31 को तुलसी वर्षा, यज्ञ-हवन-पूर्णाहुति, गौ पूजन, सहस्त्रधारा, चीकट, ब्राह्मण भोज के साथ संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का समापन होगा।


