रोहतक में पुलिस-बदमाश में मुठभेड़:भाऊ गैंग के शूटर को गोली लगी; हिमाचल में कांग्रेस के पूर्व विधायक पर फायरिंग की थी

हरियाणा के रोहतक में मंगलवार देर रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने बदमाश को पकड़ने की कोशिश की तो उसने गोली चला दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। जिसमें गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे काबू कर PGI के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। घायल बदमाश की रिटौली गांव निवासी अमन उर्फ काकू के रूप में हुई। वह गैंगस्टर हिमांशु भाऊ के लिए काम करता है। अमन ने पिछले साल होली के दिन हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर को गोली मारी थी। फायरिंग में उनके PSO भी घायल हुए थे। मुठभेड़ के बाद की तस्वीरें… 5 राउंड फायरिंग हुई
रोहतक STF को सूचना मिली थी कि एक लाख 50 हजार के इनामी बदमाश हिमांशु उर्फ भाऊ के लिए काम करने वाला शूटर अमन उर्फ काकू सांपला में बेरी रोड पर मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। टीम को देखकर अमन ने गोली चला दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। दोनों तरफ से 5 राउंड फायरिंग हुई। एक गोली अमन के पैर में जा लगी। जिसके बाद वह घायल होकर गिर गया। पुलिस ने तुरंत उससे अवैध देसी पिस्तौल बरामद कर ली। इसके बाद उसे इलाज के PGI के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। अमन उर्फ काकू पर ये केस दर्ज 14 मार्च 2025 को बंबर ठाकुर पर की थी फायरिंग
शूटर अमन उर्फ काकू ने अपने साथियों के साथ मिलकर 14 मार्च 2025 को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हिमांशु भाऊ के कहने पर हमला किया था। इस हमले में बंबर ठाकुर की टांग में एक गोली लगी। वहीं PSO संजीव कुमार को 2 गोलियां लगीं। PSO ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां चलाईं, जिसके बाद बदमाश फरार हो गए। हालांकि, अभी तक यह सामने नहीं आ पाया है कि बंबर ठाकुर पर फायरिंग क्यों की गई थी। 20 हजार रुपए का इनाम घोषित हुआ
बंबर ठाकुर पर फायरिंग के मामले में बिलासपुर पुलिस ने रितेश, मंजीत नड्डा और रोहित राणा को गिरफ्तार किया था। इन्हीं की निशानदेही पर पुलिस की टीमें अमन के पीछे लगी हुई थीं। अमन पर पुलिस की तरफ से 20 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। अमन पिछले 10 महीने से गिरफ्तारी से बचने के लिए छुपता फिर रहा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *