पोलो टूर्नामेंट:7 माह होता है पोलो, अब 12 माह कराने की तैयारी, फ्लड लाइट लगेंगी

पिछले कुछ साल से जयपुर में 7 माह का पोलो सीजन हो रहा है। अब पूरे 12 माह जयपुर में पोलो चलाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए राजस्थान पोलो क्लब ग्राउंड पर फ्लड लाइट लगाने की तैयारी की जा रही है। अगर ऐसा होता है तो जयपुर दुनिया का पहला ऐसा शहर हो जाएगा जहां कि पूरे 12 माह पोलो प्रेमी इस खेल का आनंद ले सकेंगे। बहुत ज्यादा गर्मी के दौरान नाइट पोलो का आयोजन किया जाएगा। देश के पोलो स्टार और अर्जुन अवॉर्ड के लिए नामित पद्मनाभ सिंह ने कहा, ‘हम जयपुर की पोलो को दुनिया के नक्शे पर लाना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि यहां पूरे साल पोलो होता रहे। देश और दुनिया के खिलाड़ी किसी भी सीजन में यहां आकर पोलो का आनंद ले सकें। नाइट पोलो के लिए घोड़ों को अलग से तैयार किया जाएगा नाइट पोलो और दिन के पोलो में फर्क है। फ्लड लाइट में पोलो खेले जाने के लिए घोड़ों को अलग से ट्रेंड किया जाएगा। बहुत ज्यादा फर्क नहीं है लेकिन मैच से एक दिन पहले फ्लड लाइट में घोड़ों की ट्रेनिंग जरूरी होगी। इंटरनेशनल टूर्नामेंट होगा पद्मनाभ सिंह ने कहा कि अगले साल जयपुर 300 साल का हो जाएगा। इसी के उपलक्ष्य में हम जयपुर में एक इंटरनेशनल टूर्नामेंट अगले साल करा सकते हैं। इसमें इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, अर्जेटीना से टीमों को आमंत्रित किया जाएगा। जनवरी में 3 इंटरनेशनल मैच जयपुर पोलो का जनवरी सीजन शुरू हो गया। रेगुलर टूर्नामेंट के अलावा इस बार तीन इंटरनेशनल मैच भी जनवरी सीजन में कराए जाएंगे। इनमें एक फ्रांस और भारत का, दूसरा भारत और इंग्लैंड महिला टीम का और तीसरा मेयो कॉलेज व ईटन कॉलेज के बीच शामिल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *