MP दिनभर, 10 बड़ी खबरें:युवक को पीटा, सिर मुंडवाकर दाढ़ी खींची, नर्सों ने पुलिस चौकी पर जड़ा ताला; गले लगाया और चाकू घोंपकर हत्या

MP दिनभर में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते है, एमपी में आज, क्या रहा खास… 1.ग्वालियर में 2 पड़ोसियों के विवाद में गोलियां चलीं:मारपीट के बाद कट्टे से हुई फायरिंग
ग्वालियर के उटीला गांव में दो पड़ोसियों के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पहले मारपीट हुई, फिर बदमाशों ने कट्टे से फायरिंग कर दी। हमलावरों में गैंगस्टर हरेंद्र राणा का ममेरा भाई भी शामिल बताया जा रहा है। घटना CCTV में कैद हुई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। पढ़ें पूरी खबर 2. युवक को बांधकर पीटा, सिर मुंडवाया और दाढ़ी खींची: राजगढ़ में बर्बरता का VIDEO
राजगढ़ में भीड़ ने एक युवक को बांधकर बेरहमी से पीटा, दाढ़ी खींची और कैंची से बाल काट दिए। घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें युवक के सिर से खून बहता दिख रहा है। पीड़ित की मां शिकायत लेकर एसपी ऑफिस पहुंची, लेकिन उसे राजगढ़ और ब्यावरा थानों के बीच चक्कर लगवाए गए। महिला ने वीडियो में दिख रहे युवक को अपना बेटा बताया। पढ़ें पूरी खबर 3. रायसेन में नर्सों ने पुलिस चौकी पर जड़ा ताला: प्रधान आरक्षक पर अभद्रता का आरोप रायसेन जिला अस्पताल में नर्सों ने प्रधान आरक्षक पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए परिसर स्थित पुलिस चौकी पर ताला जड़ दिया। नर्सें काली पट्टी बांधकर विरोध में उतरीं और तत्काल कार्रवाई की मांग की। स्वास्थ्यकर्मियों का कहना है कि तीन दिन पहले कलेक्टर और एसपी से शिकायत की गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिससे आक्रोश बढ़ गया। पढ़ें पूरी खबर 4. धार की भोजशाला में बसंत-पंचमी पर दिनभर पूजा की मांग: सुप्रीम कोर्ट में 22 जनवरी को सुनवाई
धार की भोजशाला में बसंत-पंचमी पर अखंड सरस्वती पूजा की अनुमति के लिए हिंदू पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की। सुनवाई 22 जनवरी को होगी। याचिका में दिनभर पूजा की अनुमति और जुमे की नमाज पर रोक की मांग शामिल है। पुलिस ने 50 प्रतिशत बल पहले ही तैनात किया है, 8 हजार कर्मियों सहित भारी फोर्स की व्यवस्था की गई है। पढ़ें पूरी खबर 5. जबलपुर में बढ़ते अपराधों पर कांग्रेस का प्रदर्शन: कार्यकर्ताओं ने एसपी ऑफिस का किया घेराव जबलपुर में लगातार बढ़ते अपराध, अवैध जुआ और नशे के कारोबार के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। विधायक लखन घनघोरिया के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय का घेराव किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। भारी पुलिस फोर्स और बेरिकेड्स के बावजूद तनाव की स्थिति बनी। शहर के छह थानों की पुलिस सुरक्षा में तैनात थी। पढ़ें पूरी खबर 6. जबलपुर में गले लगाया और चाकू से मार डाला: हमले से नाराज साथियों ने आरोपी के घर की तोड़-फोड़
जबलपुर के रांझी थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह 25 वर्षीय रितेश पटेल पर दो युवकों ने चाकू से हमला किया, जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोपी लड्डू बावरिया और राजू सोनकर एक्टिवा से आए और गाली-गलौज करने लगे। रितेश ने विरोध किया तो गले लगाकर अचानक चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने लड्डू को हिरासत में लिया। पढ़ें पूरी खबर 7. जनवरी के आखिरी में MP में तेज सर्दी का दौर: दो सिस्टम एक्टिव, बादल छाए, तापमान में गिरावट नहीं
मध्य प्रदेश में कड़ाके की सर्दी से थोड़ी राहत मिली है, लेकिन जनवरी के आखिरी सप्ताह में एक और तेज ठंड का दौर आ सकता है। प्रदेश के ऊपर वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव हैं, जिससे कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने ग्वालियर, चंबल, रीवा और सागर संभाग में हल्की बारिश की संभावना जताई है। पढ़ें पूरी खबर पॉजिटिव खबर
8. खंडवा में एंबुलेंस में गूंजी जुड़वां बेटियों की किलकारी:7 महीने में ही हुई डिलीवरी खंडवा में मोरटक्का से जिला अस्पताल लाते समय 7 महीने की गर्भवती महिला अनिता ने 108 एंबुलेंस में जुड़वां बेटियों को जन्म दिया। देशगांव के पास तेज प्रसव पीड़ा आने पर एंबुलेंस स्टाफ ने तुरंत सुरक्षित डिलीवरी कराई। महिला और दोनों नवजात बच्चियां सुरक्षित हैं। उन्हें रात 8:30 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी जांच के बाद स्वस्थ बताया। पढ़ें पूरी खबर खबर हटके
9. उज्जैन पुलिस के अश्वदल के साथी ‘हीरा’ की मौत: 20 वर्षों तक महाकाल सवारी का रहा हिस्सा
उज्जैन पुलिस का 29 वर्षीय अश्व ‘हीरा’, जिसने पिछले 20 वर्षों से महाकाल सवारी और अन्य धार्मिक-आयोजनों में सेवा दी, लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को निधन हो गया। हीरा को पुलिस लाइन में सशस्त्र बल की टुकड़ी ने सलामी देकर अंतिम विदाई दी। 5 साल की उम्र में शामिल हुए हीरा को शांत, अनुशासनप्रिय और विश्वसनीय माना जाता था। पढ़ें पूरी खबर कल का बिग इवेंट
10. कल दावोस में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे संबोधन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 21 जनवरी को वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के दौरान दावोस में पर्यटन निवेश पर केंद्रित सत्र को संबोधित करेंगे। इस दौरान पर्यटन संभावनाओं और निवेश अवसरों को वैश्विक निवेशकों के सामने रखा जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *