चाकू से हमला करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार:पूर्व में तीन को पकड़ा था, कचरे के डिब्बे में पटाखे फोड़ने से रोकने पर हुआ था विवाद

अजमेर की हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना पुलिस ने दीपावली के दिन चौपाटी पर एक युवक पर हमला करने के मामले में फरार 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के द्वारा चाकू से पीड़ित पर हमला किया गया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में पुलिस ने पूर्व में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाने के एएसआई जयलाल ने बताया कि दीपावली पर आनासागर रीजनल न्यू चौपाटी पर एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ था। मामले में पूर्व में करीब तीन आरोपी अरेस्ट हो चुके हैं। लेकिन दो आरोपी फरार चल रहे थे। ASI ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर टीम ने कार्रवाई करते हुए लोहाखान निवासी विवेक कुमार दायमा उर्फ अंशु (21)और आकाश सिंदल(19) को गिरफ्तार किया है। पटाखे छोड़ने को लेकर यह विवाद हुआ था। इसके बाद चाकू से हमला कर उसके साथ मारपीट की गई थी। गिरफ्तार आरोपियों में एक का आपराधिक रिकार्ड भी है। यह खबरें भी पढ़ें…… युवक को लात-घूंसों से पीटा,टूरिस्टों पर भी हमला,VIDEO:कचरे के डिब्बे में पटाखे फोड़ने से रोकना पड़ा भारी, अस्पताल में इलाज जारी अजमेर में युवक पर हमले के तीन आरोपी अरेस्ट:कचरे के डिब्बे में पटाखे फोड़ने से रोकने पर हुआ था विवाद, मां ने दी थी शिकायत

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *