सूर्यनगरी जोधपुर में आज मौसम में बदलाव देखने को मिला। सुबह से ही हल्की हवाएं चलने लगी इसके चलते वातावरण में ठंडक का एहसास होने लगा। शहर में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं करीब 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चली। 23 जनवरी को हवा, आंधी के साथ बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है। वहीं इस मौसम में गेहूं और प्याज, जीरे की फसल को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले तीन से चार दिनों में शहर में तेज ठंड पड़ने का अनुमान है। नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते इसका देखने को मिलेगा। कृषि क्षेत्र की बात की जाए तो सरसों की फसल पर बदलते मौसम का असर पड़ने का अनुमान है। वहीं प्याज की फसल में परपल ब्लॉस रोग होने की संभावना है। जिससे बचाव के लिए किसान भाइयों को सलाह दी गई है। वहीं जीरे की फसल में झुलसा रोग की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में बादल छाए रहेंगे, ऐसे में फसल के ऊपर कीटनाशी और फफूंदनशी का छिड़काव नहीं करने की सलाह दी गई है।


