टोंक में दो स्मैक तस्कर गिरफ्तार:बाइक जब्त और छह लाख की स्मैक जब्त, शराब व धारदार छुरी भी मिली

टोंक में जिला स्पेशल टीम (DST) और दूनी थाना पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 6 लाख रुपए की 30 ग्राम स्मैक, एक बाइक, अवैध देसी शराब और धारदार छुरी बरामद की गई है। दूनी थाना प्रभारी रतन सिंह तंवर ने बताया- कार्रवाई मालपुरा एएसपी पुष्पेंद्र सिंह सोलंकी और देवली डीएसपी हेमराज चौधरी के निर्देशन में की गई। मुखबिर की सूचना पर बिछाया जाल डीएसटी प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी ने बताया – मुखबिर से विश्वसनीय सूचना मिली थी कि पोल्याडा क्षेत्र में अवैध गतिविधियां संचालित हो रही हैं। सूचना के आधार पर दूनी थाना पुलिस और स्पेशल टीम को गश्त और निगरानी के लिए रवाना किया गया। इसके बाद पोल्याडा चौकी के बाहर एनएच-52 पर नाकाबंदी शुरू की गई। पुलिस को देखकर भागने लगे बाइक सवार नाकाबंदी के दौरान दो युवक बाइक पर आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों ने बाइक मोड़कर वापस जाने की कोशिश की, जिस पर संदेह होने पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से 30 ग्राम स्मैक, 52 पव्वे अवैध देसी शराब, 2 लीटर हथकढ़ शराब, एक धारदार छुरी, एक बाइक बरामद की गई। सांसी बस्ती के रहने वाले हैं आरोपी पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान राकेश सांसी और धीरज सांसी, निवासी सांसी बस्ती पोल्याडा के रूप में की है। दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *